अमृतसर : जलियांवाला बाग नरसंहार के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सुबह जलियांवाला बाग पहुंचे। उनके साथ कैबनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य मंत्री भी थे। उन्होंने जलियांवाला बाग के शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। jallianwala bagh massacre century naydu rahul cm capt amrindra paid tribute to martyrs
ब्रिटिश सरकार ने एक बार फिर जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी पर माफी मांगी है और इसे शर्मनाक घटना करार दिया है। भारत में ब्रिटिश उच्चाुयक्त डोमिनिक एक्यूथ ने कहा कि 100 साल पहले हुई यह घटना एक बड़ी त्रासदी थी।

jallianwala bagh massacre century naydu rahul cm capt amrindra paid tribute to martyrs
भारत में ब्रिटिश उच्चाुयक्त डोमिनिक एक्यूथ ने कहा कि यहां जो भी हुआ उसका हमें हमेशा खेद रहा है। यह बेहद शर्मनाक था। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जलियांवाला बाग नहरसंहार के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘आज, जब हम भयावह जलियांवाला बाग नरसंहार के 100 वर्षों का निरीक्षण करते हैं, तो भारत उस घातक दिन पर शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता है।उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनकी स्मृति हमें उस भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है जिस पर उन्हें गर्व होगा।’
राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई गण्यमान्य लोगों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जलियांवाला बाग और इसके आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा है। जलियांवाला बाग के मुख्य द्वार सहित पूरे क्षेत्र में पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलोें के जवान तैनात हैं।

jallianwala bagh massacre century naydu rahul cm capt amrindra paid tribute to martyrs
समारोह में जालियांवाला बाग ट्रस्ट के ट्रस्टी श्वेत मलिक, तरलोचन सिंह, हरिंदर सिंह खालसा, आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक रामेश्वर कुमार, पंजाब की पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला भी मौजूद थीं। इससे पहले उपराष्ट्रपति ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूरे शहर में सुबह से जुलूस निकाल कर जलियांवाला बाग के शहीदों को याद किया गया। लोगाें ने मौन जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें पुरुष, महिलाएं, बच्चे सहित सभी आयुवर्ग के लोग शामिल हुए। इसके बाद लोग शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
jallianwala bagh massacre century naydu rahul cm capt amrindra paid tribute to martyrs
तीन दिन पहले ब्रिटिश सरकार ने इस नससंहार के लिए माफी मांगी थी। ब्रिटिश संसद में प्रधानमंत्री ने दुखद कांड पर खेद व्यक्त कर चुके हैं। 2014 में जब डेविड कैमरून जलियांवाला बाग आए थे उन्होंने भी खूनी का खूनी कांड को शर्मनाक बताया था।
भारत में ब्रिटिश उच्चाुयक्त डोमिनिक एक्यूथ ने लिखा- 100 साल पहले हुई यह घटना एक बड़ी त्रासदी थी। यहां जो भी हुआ उसका हमें हमेशा खेद रहा है। यह बेहद शर्मनाक था। हम इतिहास को दोबारा नहीं लिख सकते। उच्चायुक्त ने जलियांवाला बाग के विजिटर बुक पर लिखा हम भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत रिलेशनशिप चाहते हैं।